पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया मंत्र,विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंक

Spread the love

Greater Noida : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया मंत्र, प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है।जहां जहांगीरपुर से पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी जानेआलम नूरी भी पहुंचे और सपा मुखिया से मुलाकात कर घर घर वोट जोड़ने का संकल्प लिया।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी छाया चित्र देकर सम्मानित किया।और शीर्ष नेतृत्व ने 2027 के चुनाव में फतह पाने के लिए पदाधिकारियों को ‘नोएडा लोकल मेनिफेस्टो’ से जमीन तैयार करने का मंत्र दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री के दरबार में नोएडा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाहिर की है। वहीं अखिलेश यादव की रणनीति न सिर्फ नोएडा के लोकल मुद्दों को प्रदेश स्तर पर उठाने की है ।लखनऊ में अखिलेश की पाठशाला से 2027 की जीत का मंत्र लेकर लौटे पदाधिकारियों ने गौतमबुद्ध नगर में 752 बूथ पर बीएलए बनाने के लिए मजबूत व जमीनी कार्यकर्ताओं की परीक्षा लेकर रिपोर्ट का आकलन शुरू कर दिया। इसमें करीब 300 बूथ लेवल एजेंट को सफलता मिलने पर घर-घर वोट जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *