#rakeshkashyap
Harigarh : फिजियोथेरेपिस्ट संचालक से 10 लाख की ठगी करने वाले फर्जी आईपीएस (सीआईडी) अफसर को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मिथ सेट्ठी, जो विभिन्न राज्यों में घूमकर ठगी करता था, अब पुलिस की पकड़ में आ गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,10,000 रुपए और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले का खुलासा पुलिस लाइन में एएसपी मयंक पाठक ने किया।