#rakeshkashyap
Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार नवरात्रि के अवसर पर पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षा के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। चालू सत्र में वजीफा देने की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और पहले चरण में 3.95 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यह पहली बार है कि छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम सितंबर माह में ही आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले यह वितरण दिसंबर से शुरू होता था। मुख्यमंत्री शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे।