#rakeshkashyap
New Delhi : भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के अगले चरण से पहले भारत जुर्माने के रूप में लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क को समाप्त करने की उम्मीद कर रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ पेट्रोलियम और परमाणु ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही। भारत अमेरिका से पेट्रोलियम और रक्षा सेक्टर में बड़े सौदे करना चाहता है, ताकि अमेरिका का निर्यात भारत में बढ़ सके और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हों।