#rakeshkashyap
Uttar Pradesh : हरियाणा के पलवल जिले में पलवल-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर किठवाड़ी चौक के आरओबी (पुल) पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण 15 अक्टूबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों के लिए डायवर्ट रूट बनाया गया है। अब वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक से केजीपी एक्सप्रेसवे के रास्ते अलीगढ़ की तरफ आवागमन कर सकते हैं।