#rakeshkashyap
जहांगीरपुर : मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सीओ खुरजा पूर्णिमा सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में थाना जहांगीरपुर मे एनएस पब्लिक स्कूल की छात्राओं को विस्तार से जानकारी देते हुए समाज तथा देश की सुरक्षा के लिये पुलिस के सहयोग व कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता 112 , नंबर 1930 साइबर क्राइम चाईल्ड लाइन नम्बर 1098 और मेडिकल सहायता को 102 और 108 एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध है जो किसी भी आकस्मिक सहायता को अल्पावास 24 घंटे सातों दिन प्रदान की जा रही है। सीओ पूर्णिमा सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत थाना जहांगीरपुर मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रभारी एसएस आई देवेन्द्र कुमार तथा महिला एसआई भावना चौधरी द्वारा एनएस पब्लिक स्कूल जहांगीरपुर में छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें आपात स्थिति के समय सरकार द्वारा जारी किए हेल्प लाइन नंबरों के बारे में बताया। ग्राम सभा आसफपुर के प्रधान पति सुदेश चौधरी ने ग्राम प्रधान से लेकर डीएम तक बुलंदशहर जनपद में नौ महिलाओं के बारे में बताया जिन्होंने जिले में मिशन शक्ति की मिशाल पेश की। इस अवसर पर कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।