#rakeshkashyap
Greater Noida : कस्बे के पब्लिक इण्टर इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना शताब्दीवर्ष उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीरामचंद्र,भारत माता, डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार,माधव सदा शिव राव गोलवाल कर के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया।आचार्य जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पथ संचलन स्कूल प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। रास्ते में ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। संघ की 100 वर्ष की गौरव पूर्ण यात्रा पर प्रकाश डालते हुए, मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस दौरान कुलभूषण शर्मा,राजू गर्ग,अरविंद सिंह,अमन अग्रवाल,मुरली शर्मा, प्रवीण अग्रवाल,ललित गोयल,आदि मौजूद रहे।