#rakeshkashyap
Greater Noida : दशहरा मेले के अवसर पर रविवार को श्री रामायण मेला समिति के नेतृत्व में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ डाक्टर सतवीर चौहान मास्टर अश्वनी सिंह ने विधि विधान से पूजन कराकर किया।जिसका उद्घाटन रंजना सिंह एडवोकेट,नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीना ने फीता काटकर किया।मुख्य अतिथि रहे सूरजपाल चौधरी ने जीते हुए पहलवानों को इनाम की राशि और सेला पहनाकर सम्मानित किया।प्रथम रहे आर्यन पहलवान सारंगपुर को 31000/ नगद और सेला,अधिकांश कुश्तियां बराबर रही।अंतिम कुश्ति सूरजपाल चौधरी के सौजन्य से कराई गई।सुरक्षा व्यवस्था चौकी प्रभारी निरक्षक शिवप्रताप सिंह की देखरेख में रही।इस अवसर पर योगेश शर्मा सरल, दिव्यांक गॉड, शालू अग्रवाल,मनोज कुमार,आदि मौजूद रहे।