चौदस को हुआ रावण दहन,बुराई पर अच्छाई की जीत,जय श्री राम के नारो से गूंज प्रांगण

Spread the love

#rakeshkashyap

Greater Noida: वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार सोमवार को खुर्जा जेवर रोड पर कस्बे के रामलीला प्रांगण में रामायण मेला समिति द्वारा आयोजित रावण दहन के चौदस मेले में मां काली की शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।जिसका शुभारंभ श्री चामुंडा देवी शक्ति मंदिर से विधि विधान के साथ पूजन कर किया गया । मां काली की शोभायात्रा बस अड्डा,अतरसिंह मार्ग,पुराना बाजार,मंदिर अड्डा,होते हुए रामलीला प्रांगण में समापन हुआ।मां काली की शोभायात्रा में सुंदर सुंदर झाकियां, बैंड, डी जे आदि आकर्षण रहे।12 बजे से 4 बजे तक रिमझिम बारिश ने मेले के रंग में भंग डाल दिया।व्यापारियों के चहरे उदास दिखे।रामलीला प्रांगण में रावण वध के मंचन में दिखाया गया। पूरे कुल की युद्ध में मौत होने के बाद, रावण खुद युद्ध की कमान संभालता है और श्रीराम व रावण में भयंकर युद्ध होता है। अंत में श्री राम बांड मार कर रावण का वध कर देते हैं। रावण वध के साथ ही प्रांगड़ जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। 6:00 बजे मुख्य अतिथि अतुल तेवतिया जिला अध्यक्ष जाट महासभा गौतमबुद्धनगर ने रावण के पुतलों का बाण मार कर दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *