पाप का विनाश करने को अवतार लेते है भगवान : कृष्णा भारतद्वाज 

Spread the love

#rakeshkashyap

Greater Noida : कथा व्यास कृष्णा भारतद्वाज ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है अवतार लेते है भगवान।नगर के शिवमिंदर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस आचार्य जी ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के जन्म का सुंदर वर्णन किया।उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान राम ने राक्षसो का नाश करने के लिए जन्म लिया।14 वर्ष वनवास काटते हुए रावण सहित सभी राक्षसों का संहार किया।भगवान कृष्ण की जन्म कथा का बड़ा ही मनोहर वर्णन करते हुए कहा कि कृष्ण ने देवकी के गर्भ से जेल में जन्म लिया।जन्म लेते ही अपनी लीलाओं से अपने मामा कंस को अपने आने का सचेत किया।आचार्य जी ने कहा हमें सच्चे मन से साधना करनी चाहिए।ईश्वर हर व्यक्ति के अंदर विराजमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *