#rakeshkashyap
Greater Noida : किसानों की समस्याओं को लेकर विकास खंड परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन जनसेवा शक्ति की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी जेवर को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की गई। पंचायत की अध्यक्षता ओपी शर्मा ने तथा संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता समयवीर चौधरीने किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा ने उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सहकारी समितियो पर खाद व बीज की समय पर उपलब्धता न होने की वजह से किसानों का समय बर्बाद होता है। खाद्य व बीज की उपलब्धता होने पर किसानों को घर पर ही होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जाए। तहसील क्षेत्र के गांव शमशमनगर, झुप्पा, गोविंदगढ़, फ़लैदा, करौली बांगर व जेवर बांगर में चकबंदी के लिए चल रहे सर्वे की वजह से तहसील में किसानो को खतौनी की जरूरत पड़ती है। कम स्टाफ की वजह से किसानों का काफी समय खतौनी लेने में बर्बाद होता है। अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था कर किसानों की समस्या का समाधान करने, एयरपोर्ट के तीसरे चरण में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले 14गांव में घटिया सामग्री का उपयोग कर बड़ी बड़ी इमारत बनाई जा रही है। पुलिस की मिली भगत से चल रही निर्माण सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाई जाए तथा विद्युत विभाग द्वारा ऐसे लोगों से रिश्वत लेकर दिए जा रहे कनेक्शन पर रोक लगाई जाए। स्टाफ की कमी से जूझ रहे पशु चिकित्सालय में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए स्टाफ की पूर्ति की जाए। रुकी हुई वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन को शिविर लगाकर चालू किया जाए तथा आबादी के अनुसार जेवर नगर पंचायत की सीमा वृद्धि की जाए। मांगो के पूरे न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित चौधरी, बीडीओ अशोक पाल सिंह, एडीओ दीपक चौहान व संगठन के प्रवीन गर्ग, जगनेशवर त्यागी, हेमराज शर्मा, मास्टर कृष्ण पाल, संजु ठाकुर, विनोद राजपूत, ललित पीलवान, तुलसीराम शर्मा, नीरज शर्मा, भुपेंद्र शर्मा, राकेश छौंकर, राहुल छौंकर, मुकेश छौंकर, सुनील छौंकर, हुक्म चन्द शर्मा, ईरशाद खान, प्रताप सिंह व देवेंद्र प्रधान खाजपुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।