#rakeshkashyap
Greater Noida : भारत में भाजपा सरकार का कायम है लोग गौवंश को सुरक्षित मानते है प्रदेश में भी योगी सरकार है अब तो सवाल ही नहीं होता गौवंश को कोई परेशानी हो लेकिन प्रशासन देश के किसी कोने में ऐसा स्थान बताए जहां गौवंश सुरक्षित हो उसी में से नगर पंचायत जहांगीरपुर गौशाला की संभव सेवा व्यवस्था व क्षेत्रीय गाँवो के किसानों द्वारा अपनी फसल को हुए नुकसान को सहन करने के निरंतर सहयोग देते रहने के बाद भी बहुत सा गौवंश जो आजकल के यांत्रिक युग में किसी के काम का नहीं रहा वो शहर की ओर विचरण करने निकल पड़ता है और शहरी व्यवस्था में खलल डालता है ऐसा ही अभी जहांगीरपुर के व्यस्त चौराहे पर हादसा हुआ दो सांडों / बिजारों की लड़ाई हुई जिसमें एक ए टी एम बूथ के शीशे टूटे गये और नुकीले टूटे शीशे या करंट लग जाने से वो दोनों सांड उसी जगह प्राण छोड़ दिए। जिनके मृत शरीर सम्बंधित अंतिम व्यवस्था कस्बे के गणमान्य युवा समाज सेवी जैसे आकाश भारद्वाज मनीष जादौन करण मीना गौशाला व नगर पंचायत के पशु सम्बंधित ठेकेदार के साथ साथ कुलदीप पण्डित व चौकी पुलिस जहांगीरपुर के सब इंस्पेक्टर शिवम् सचान व रोहित सिंह जी के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम जो घटना स्थल से लेकर चौराहे पर भारी ट्रैफिक संचालन जैसी अन्य व्यवस्था संभाल एक अच्छा और अनुकरणीय उदहारण पेश कर रही थी ने बड़ी कुशलता से किया। लेकिन आवारा गौवंश की समस्या फिर भी और हर समय जस की तस बनी हुई है। अभी हरिगढ़ शहर में एक गौवंश में रेबीज के लक्षण हो से पागल जैसे स्थिति बन गई दस से भी अधिक लोगों को पटक दिया जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। इस स्थिति में सवाल होता है कि जिम्मेदारी प्रशासन को मिली है और खर्चा भी मिल रहा है तो गौवंश रोड पर क्यो किसी कारण रोड पर है भी तो जान माल के नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी किसकी प्रशासन को इस समस्या की और गंभीरता से कुछ करना होगा अन्यथा ऐसा होते रहना जान माल के लिए बहुत नुक्सानदायक होगा।