#rakeshkashyap
Greater Noida : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को नगर में जगह जगह अन्नयकूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।प्रसाद वितरण से पूर्व विधि विधान से श्री कृष्ण भगवान जी के साथ गोवर्धन पूजन किया गया।प्रसाद वितरण का आयोजन श्री चामुंडा शक्ति मंदिर,शिवमन्दिर,श्री कृष्ण मंदिर मंगला मार्किट, प्रवीण अग्रवाल आदि अनेकों जगह हुआ।पूजन में नगर के अनेकों भक्त शामिल हुए सभी ने भगवान श्री कृष्ण से आशीर्वाद लिया और अपने परिवार के साथ सुख समृद्धि की प्राथना की।इस अवसर पर भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में अमित अग्रवाल,ललित गोयल,प्रियंक गौड,दिव्यांक गौड,अधिवक्ता संजय मीना,प्रांजल तारकेश्वर,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।