Lucknow : उत्तर प्रदेश राज्य में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का काम अपेक्षित गति से नहीं बढ़ पा रहा है। निर्धारित लक्ष्य 2.88 करोड़ से अधिक किसानों का है, लेकिन अब तक सिर्फ आधे से थोड़ा अधिक किसानों की रजिस्ट्री ही पूरी हो पाई है। जानकारी के अनुसार, 25 जिलों में मात्र 45–50फीसदी, जबकि 34 जिलों में 50–60 फीसदी तक ही काम हुआ है। वहीं केवल 16 जिले ऐसे हैं जहां 60 फीसदी से अधिक रजिस्ट्री कार्य संपन्न हो सका है। सरकार ने अधिकारियों को रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए हैं।