यू-डायस पोर्टल पर पांच लाख विद्यार्थी ड्रॉपबॉक्स में अटके, बीएसए-डीआईओएस का रुकेगा वेतन

Spread the love

Uttar Pradesh : प्रदेश के यू-डायस पोर्टल पर कक्षा 1 से 7 तक के लगभग पांच लाख विद्यार्थी अब भी ड्रॉपबॉक्स में दिख रहे हैं। यह विद्यार्थी एक कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अगली कक्षा में कहां गए। इसका डेटा स्कूलों द्वारा अब तक अपडेट नहीं किया गया है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों ने इन छात्रों का डेटा पोर्टल पर इंपोर्ट नहीं किया है, जिससे उनकी प्रगति का पता नहीं चल पा रहा है। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है और निर्देश दिया है कि सभी जिलों को 24 घंटे के भीतर लंबित मामलों का निस्तारण करना होगा।यदि निर्धारित समय में यह कार्य पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित जिले के बीएसए और डीआईओएस का वेतन रोका जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *