New Delhi : देशभर के हाईवे पर टोल भुगतान को आसान बनाने वाले FASTag सिस्टम में धोखाधड़ी और गलत उपयोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नई प्रक्रिया KYV (Know Your Vehicle) लागू की है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर FASTag केवल उसी वाहन से जुड़ा हो, जिससे उसका वास्तविक संबंध है। जिन वाहनों का KYV पूरा नहीं होगा, उनके FASTag इनएक्टिव कर दिए जाएंगे। ऐसे वाहनों को टोल प्लाजा पर नकद भुगतान करना पड़ेगा। KYV प्रक्रिया को सरकार और NHAI ने अनिवार्य किया है। अधिकांश बैंक और ऐप प्रदाता अब ऑनलाइन KYV सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि वाहन मालिक घर बैठे इसे पूरा कर सकें। यह कदम डिजिटल टोल सिस्टम को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।