Jio की व्यवस्थाओं से उपभोक्ता परेशान

Spread the love

Greatet Noida (सुहेल चौधरी) : गौतमबुद्ध नगर के कस्बा जहांगीरपुर में जियो उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है इसकी बड़ी वजह प्लान के अनुसार उपभोक्ताओं को सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है। जिसकी वजह से जमकर विरोध हो रहा हैं।आये दिन उपभोक्ता अपने नम्बर को पोर्ट करा रहे हैं।जिसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय अधिकारियों ने समाधान की बात कही लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है उपभोक्ताओं से खुलेआम लूट की जा रही है समाज सेवी नरेश ठकुर ने बताया जियो कम्पनी 5G रिचार्ज के पैसे ले रही हैं लेकिन 4G सर्विस भी नहीं दे रही है कंपनी की चौपट अवस्था की वजह से लोगों ने बहिष्कार करने का मन बना लिया हैं समस्या से परेशान उपभोक्ता ठाकुर भानु प्रताप,नरेश ठाकुर, नियाज़ मोहम्मद, समीर, असफाक, फुरकान कुरैशी, जीतूं चोहान, फजले आलम, विनय शर्मा, शाहरुख खान,साहिद कुरैशी,एम,एफ कुरैशी,वसीम खान, नौशाद कुरैशी, आसिफ कुरेशी, केशव अग्रवाल, सहित कस्बे के सैकड़ो लोगों ने जियो कंपनी की सिम का बहिष्कार करने का मन बनाया हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *