New Delhi : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने MBBS एडमिशन की चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह निर्णय ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत 1,232 MBBS सीटें खाली रहने के बाद लिया गया है। अब उम्मीदवार 13 नवंबर 2025 रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन कर उन्हें लॉक कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन पूरी करनी होगी।