New Delhi : मुंबई से वाराणसी के लिए उड़ान भर चुकी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बुधवार को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गईं। फ्लाइट में 182 यात्री सवार थे। बम की धमकी के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित किया गया। विमान को प्राथमिकता देते हुए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और तय प्रोटोकॉल के अनुसार उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया।