भगवत रसिक अर्चना बावरी जी के बचनाव्रत से भक्ति झूम उठे  

Spread the love

#rakeshkashyap

Greater noida : प्राधिमक विद्यालय नं 1के निकट सुनारान मोहल्ले में शुक्रवार की शाम हिमांशु कौशिक के नेतृत्व में “एक शाम बिहारी जी के नाम”भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजित संकीर्तन में भगगवान श्री कृष्ण का भव्य दरबार सजाया गया।आयोजन मे आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और भक्तों को मोली बांधकर चंदन लगाकर भगवान श्री कृष्ण जी के चरणों में शीशबंदन कराया और सभी भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

भजन गायक सतेंद्र चौहान ने माँ सरस्वती का गुणगान कर समा बांध दिया।और राजू भैया ने भजनो को सुनाकर कहा सभी भक्त अपनी श्यामा प्यारी से कहा करो “तुम मेरी मै तुमरो”

इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायका “अर्चना बाबरी जी” के द्वारा गुरु वंदना से संकीर्तन का आगाज किया और भक्तो ने “राधे गोविंद भजो राधे गोविंद” जैसे भजनो का झूम झूम कर आनन्द लिया।साथ ही जुगन म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों को और आनंदित कर दिया।

आचार्य अतुल कृष्ण महाराज जी ने बताया जहांगीरपुर की पावन धरती पूर्व से ही पवित्र है यहां सबसे पहले कैलाशानंद जी,आशानंद जी,दिव्यानंद जी आदि आते रहे हैं। प्रथम बार बांके बिहारी जी का भव्य भजन संध्या कार्यक्रम अपने पौत्र के जन्म उत्सव पर कराया है आगे भी होता रहेगा। इस अवसर पर कुलभूषण शर्मा,आयुष अग्रवाल, नीरज शर्मा, विजय अग्रवाल, दीपक गर्ग,अंशुल मंगला आदि सकड़ो भक्तो के संकीर्तन का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *