Greater noida : बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनेको स्कूलो में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सरल शिक्षा समिति इंटर कॉलेज के छात्र अरुण कुमार ने सीनियर टीम में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना गौतम एडवोकेट और विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने इस दौड़ में प्रतिभाग करने वाले छात्रो को नगद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।उच्च प्राथमिक विद्यालय से 400 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में सानिया कक्षा ने स्थान प्राप्त किया, कोमल ने 200 मीटर व 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सुभान ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया व प्राथमिक विद्यालय न02 से आलिया ने 50 मीटर व आयशा ने 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान व उमर ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।बाल दिवस के अवसर पर मैक्सवीन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक योगेंद्र सैनी के कहा बाल दिवस हमें यह याद दिलाता हैं बच्चों को सुरक्षित, खुशहाल और शिक्षित बचपन देना समाज की जिम्मेदारी हैं।