New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और 14 नवंबर को परिणाम सामने आएंगे। इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। अधिकारियों ने बताया कि कभी सुबह घर से निकलने में हिचकिचाने वाली महिला मतदाताओं ने सभी मिथकों को तोड़ते हुए शाम तक बूथ पर जाकर मतदान किया। पहले चरण में महिलाओं की मतदान दर पुरुषों से 7.48 फीसदी अधिक रही, जबकि दूसरे चरण में यह अंतर 10.15 फीसदी तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका को मजबूती देता है।