यूपी बार काउंसिल चुनाव में 25 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

Spread the love

Prayagraj : यूपी बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन विभिन्न जिलों से 25 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। काउंसिल के सचिव राम किशोर शुक्ल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी को निर्वाचन अधिकारी और पूर्व न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बार काउंसिल का चुनाव इन दोनों सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की देखरेख में कराया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *