Greater noida : (मनोज सिंह) महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता को तीन वर्गों में कराया गया।प्रतियोगिता के आयोजक मनोज सिंह और शिवकुमार राज रहे उन्होंने बताया की बच्चों में छिपी प्रतिभा को उकेरने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा 1 से 4, कक्षा 5 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं को तीन वर्गों में विभाजित करके कराई गई।छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्रों को बनाया।विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और प्रतियोगिता में विद्यालय के व्यवस्थापक पवन छौकर ने सभी के कार्य की सराहना की तथा ऐसी ही प्रतियोगिताएं जल्दी-जल्दी विद्यालय में कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर आर.डी. शर्मा,पृथ्वीराज चौहान,प्रियंका,बॉबी शर्मा, छाया शर्मा, छवि शर्मा, पुषपा,आदि का सहयोग रहा।