यूपी में SIR के दबाब में सुपरवाइजर ने अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दी

Spread the love

Utter pardesh : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में SIR कार्य की दबाव में आकर सुपरवाइजर सुधीर कुमार ने अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। जिसका घर में पता चलती ही कोहराम मच गया शादी का घर मातम में बदल गया।सुधीर कुमार के परिजनों ने बताया कि 26 नवंबर को सुधीर कुमार की शादी थी।इसीलिए सुधीर ने छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।

शादी के कार्यक्रम के चलते जब सुधीर SIR के काम पर नहीं गए तो कानूनगो ने घर आकर शादी वाले घर मे उन्हें डराया और नौकरी से निकालने की धमकी दी तो लज्जित होकर उन्होने फांसी लगा ली।

सुधीर कुमार की बहन ने रोते हुए कहा अभी उत्तर प्रदेश में इलेक्शन तो है नहीं,लेकिन पता नही क्यों इतनी जल्दी थी।बिना प्रशिक्षित किये हर जगह B. L. O. भेजे गए हैं, काम कही नहीं पा रहा है।  प्रशासन का कोई भी अधिकारी यह व्यवस्था नहीं देख रहा सब B. L. O. पर डाल दिया गया है।कोई भी काम व्यवस्था और व्यावरिकता से होता है, तानाशाही से नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *