#Greater Noida : यमुना प्राधिकरण के अधीन बुलंदशहर जिले के गांव आसफपुर में प्रशासन का चला पीला पंजा जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव आसफपुर में प्रशासन द्वारा लगभग 35 साल पुराना अवैध कब्जा ध्वस्त किया गया।आसफपुर प्रधान पति सुदेश चौधरी का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी जमीन कब्ज़ा मुक्त कराने के आदेश के परिपालन किया था जिसमे कब्जेधारी जमीन का विवरण माँगा गया जिसके आधार पर जिला प्रशासन बुलंदशहर द्वारा खुर्जा तहसील के गांव आसफपुर में खाद के गड्ढों पर अवैध रूप से कब्जाई जमीन को मुक्त कराने के लिए तहसील खुर्जा से तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच बुलडोजर चलावाया और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । इस कार्यवाही पर उन्होंने शासन प्रशासन का आभार जताया और जल्द ही सरकारी जमीन पर पार्क बनबाने के लिए कहा।