#rakeshkashyap
Greater noida : कस्बे में श्री राधा कृष्ण प्रचार मंडल के नेतृत्व में चल रही 26 वें वार्षिकोत्सव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छटवे दिन व्यास आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज ने गुरुवार को भगवान श्री रामचंद्र जी की लीलाओं का वर्णन किया और भगवान श्री राम को 14 वर्ष के वनवास होने पर पंडाल में बैठे हुए भक्त भावुक होकर रोने लगे। भगवान श्री राम की लीलाओं का वर्णन समाप्त होने पर आचार्य जी ने श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव का वर्णन किया और पंडाल में श्री कृष्ण भगवान के जन्म को धूमधाम से भक्तों ने मनाया और आचार्य जी द्वारा “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” भजन शुरू किया और भक्त पंडाल में झूमने पर मजबूर हो गए सभी भक्तों ने झूम-झूम कर भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इसी बीच पंडाल में बच्चों को जन्मोत्सव के उपलक्ष में फल वितरण किए गए। श्रीमद् भागवत कथा में योगेश कुमार शर्मा, रॉबिन शर्मा, सोनू चौधरी, विजेंद्र चौधरी, नरेश कश्यप, रोहित कश्यप, हनी वर्मा, कुलभूषण शर्मा, एडवोकेट प्रवीण अग्रवाल आदि सैकड़ो भक्तों ने जन्मोत्सव में भाग लिया।