श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व,भव्य कलश यात्रा निकाली-नगर पंचयात अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

Spread the love

#rakesh #Kashyap

Greater noida :  श्री राधा कृष्ण प्रचार मंडल के नेतृत्व में शनिवार को 26 वें वार्षिकोत्सव श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ सीताराम शर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र मीणा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा शिव मंदिर चौक से कथा स्थल तक बैंड बजे से धार्मिक भजनो के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पर नगर वासियो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज ने भागवत कथा की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की शिवप्रताप सिंह चौकी प्रभारी जहांगीरपुर द्वारा कथा स्थल पर फीता काटकर कथा का शुभारम्भ किया गया।आचार्य श्री ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। कथा सुनने से मन की शुद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत साक्षात तीर्थराज प्रयाग है, जहां भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य को अपने जीवन में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान अवश्य करना चाहिए।इस दौरान अरविन्द सिंह,संजीव शर्मा,पुष्कर भारद्वाज कुलभूषण शर्मा हनी वर्मा प्रियंक गौड़ प्रवीन अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *