Greater noida : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वावधान में मंगलवार को भारत रत्न प्राप्त पूर्व प्रधानमन्त्री किसान व मजदूरो के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई।जहांगीरपुर देहात के प्रधान पति सुदेश चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन के सिपाहियों के साथ मिलकर अपने कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और चौधरी चरण सिंह किसान मजदूरों के मसीहा थे उनके विचारों को रखा। चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष में गरीबों को कंबल और गुड वितरित किया।इस अवसर पर धीरज चौहान, सुदेश प्रधान, मागेराम त्यागी, सौरब चौधरी,जयवीर चौधरी,सुभाष जादौन, रमेश कुमार, दिनेश सिंह, सुरेश चंद आदि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।