जिला मुख्यालय के लिए बस हुई रवाना,जेवर विधायक ने पहली सवारी कर किया शुभारंभ

Spread the love

Greater noida :कस्बे और गांव के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए जेवर लोकप्रिय विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना प्राधिकरण और परिवहन विभाग से बात कर मंगलवार को कस्बा जहांगीरपुर से जेवर,दायन्तपुर,तीर्थली,परीचौक, सूरजपुर आदि मार्गो से होते हुए जिला मुख्यालय के लिए बस को रवाना किया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह को परिवहन सहायक क्षेत्र प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा, विष्णुदत्त शर्मा एस एस आई और यमुना प्राधिकरण से प्रमोद खटाना वरिष्ठ प्रबंधक बलराज सिंह ए एस एम ने फूलो का गुलदस्ता देकर विधायक जी का स्वागत किया और विधायक जी ने फीता काटकर बस में पहली सवारी की और नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा व प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया इस अवसर पर विधायक जी ने लड्डू भी बाँटे क्षेत्र के लोगों में जिला मुख्यालय के लिए बस मिलने से खुशी की लहर दिखी और विधायक जी की तारीफ की इस अवसर पर हिमांशु कौशिक,संजीव सिंह, अरविंद सिंह,भूरी सिंह, गुड्डु अग्रवाल आढ़ती, जगदीश मीणा,नीरज जादौन,आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *