Greater noida :भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक शनिवार देर शाम तक पंचायत का आयोजन किया।जिसकी अध्यक्षता चौधरी सुदेश प्रधान और संचालन धीरज चौहान ने किया।जहाँ मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चौधरी महेंद्र मुखिया, युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य बुलंदशहर, राधेश्याम तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, बिल्लू चौधरी एनसीआर अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया।और धीरज चौहान के नेतृत्व में संगठन विस्तार के लिए दीपक अग्रवाल को तहसील उपाध्यक्ष जेवर, अफसर अली को नगर अध्यक्ष, हबीब खान को नगर उपाध्यक्ष, आस मोहम्मद को नगर सचिव, नन्नू कुरैशी को नगर संगठन मंत्री, रईस अल्वी को नगर प्रवक्ता, नसरू खान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।इस मोके पर विजय सैनी, सूबेदार रामअवतार सिंह, विनोद जादौन, रवि जादौन, ओमप्रकाश तोमर, चौधरी राजेंद्र आर्य, चौधरी जगदीश खटाना, चौधरी धनपाल भाटी, सदर भूपेंद्र भाटी, कल्याण सिंह भाटी, सुभाष भाटी, सतबीर भाटी, सैंकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।