Greater noida : अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के तत्वाधान में श्री धेनुमानस गौ भागवत कथा में द्वीतिय दिवस व्यास कृष्णा जी महाराज श्रीधाम वृंदावन के श्रीमुख से आज मुख्य रूप से गाय माता के संरक्षण, संवर्धन पर क्रांतिकारी विचार रख बताया कि कलयुग में गौमाता की सेवा करना ही एक मात्र सनातन धर्म के पास विकल्प है। नीलकंठ महादेव भगवान की महिमा भी गाय माता से जुड़ी है जिस तरह बाबा भोलेनाथ ने जहर को पीकर अपने कंठ में रोक लिया और उनको नीलकंठ नाम से पुकारा जाने लगा इसी तरह किसी दुष्ट प्राणी ने गौ माता को जहर दे दिया और गौ माता ने भी उसे जहर को अपने कंठ में ही रोक लिया।परीक्षित विजय लक्ष्मी फूलचंद भारद्वाज द्वारा आरती की गई साथ में अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के संस्थापक आकाश गुरुजी अटारी वाले, मोहित, मनीष, विकास, मूलचंद भारद्वाज, चंद्रमणि भारद्वाज, किशन, आदि सैकड़ों सदस्य एवं भक्तजन मौजूद रहे।