गोमाता की कृपा से समस्त सुखो की प्राप्ति होती है,कृष्णा जी महाराज

Spread the love

Greater noida :अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के तत्वाधान में श्री धेनुमानस गौ भागवत कथा में अंतिम तृतीय दिवस व्यास कृष्णा जी महाराज श्रीधाम वृंदावन पधारे और उनोहनें कहा गाय माता की कृपा से विश्व भर में कहीं भी किसी भी गोभक्त को कुछ भी दुर्लभ नहीं है। यहां तक कि गोमाता की कृपा से मोक्ष भी प्राप्त होता है गोभक्त जिस वस्तु की कामना करता है उसे वो हर वस्तु माँ गाय की कृपा से सहज में ही प्राप्त हो जाती है।गोमाता की कृपा से पुत्रार्थी पुत्र, कन्यार्थी कन्या , धनार्थी धन, धर्मार्थी धर्म, विद्यार्थी विद्या ,सुखार्थी सुख पा जाता है। इसलिए समस्त प्राणियो से आग्रह है कि जैसे जन्म देने वाली मां का वृद्धावस्था में पुत्र ध्यान रखता है इसी प्रकार हमें अपनी गोमाता की सेवा कर गौवर्धन करना है अपनी माँ की रक्षा करनी है।ठाकुर संजीव सिंह द्वारा आरती की गई साथ में अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के संस्थापक आकाश गुरुजी अटारी वाले, मोहित, मनीष, विकास, मूलचंद भारद्वाज, चंद्रमणि भारद्वाज, किशन, आदि सैकड़ों सदस्य एवं भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *