प्राचीन शिव मंदिर पर मनाया गया खिचड़ी महापर्व

Spread the love

Greater noida (कृष्णा वत्स) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में गुरवार की देर रात हर वर्ष की भांति इस वर्ष मकर संक्रांति उत्सव पर खिचड़ी महापर्व पर जहांगीरपुर झाझर रोड पर प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में नगरवासियों के साथ खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।आयोजन से पूर्व डॉ गिरीश भट्ट ने नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे से प्रार्थना कराकर अन्नकूट पूजन कराया इसके तत्पश्चात लगभग पांच सौ से भी अधिक लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।उक्त जानकारी देते हुए सुरेश गर्ग ने बताया कि हर वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है किस वर्ष 14 जनवरी को एकादशी व्रत होने के कारण 15 जनवरी को मनाया जा रहा है मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद का बहुत महत्व होता है जिसमें चावल का उपयोग होता है और एकादशी पर चावल का निषेध होता है इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, हिमांशु कौशिक,कुलदीप गुप्ता,राकेश अग्रवाल,राहुल बालाजी,नीरज गणपति,विजय फर्टिलाइजर,नवीन गुप्ता,जयप्रकाश शर्मा,अश्वनी सिंह,प्रताप मास्टर जी,ललित जादौन,आदि अनेक लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *