Greater noida : ( सुहेल चौधरी) पब्लिक स्कूल ने रविवार को खुर्जा जेवर मार्ग पर रामलीला मैदान के प्रांगण में किया कला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे कक्षा 2 तक के बच्चों ने कला प्रतियोगिता और 3 से 8 तक के बच्चों ने सामान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लिया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम, द्वीतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा पुरुस्कार दिए गए।और छोटे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत भी किया गया जिसमे उपस्थित सभी छात्र थिरके और सभी ने खूब आनंद लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि गुलाटी ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि तकनीक आधारित एवं कौशल उन्मुख हो गई है। इस अवसर पर विद्यालय की सभी स्टाफ के साथ-साथ नगर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।