Greater noida : सैकड़ो वर्षों से चले आ रहे श्री बुढ़ा बाबा दौज मेले के अगले दिन होने वाले कुश्ती दंगल का आयोजन “श्री बुढ़ा बाबा दौज मेला समिति” ने विधि विधान के साथ पूजन कर किया। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा ने फीता काटकर किया।जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट संजय मीणा ने की और संचालन प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा किया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ छोटे-छोटे बच्चों के बीच कुश्ती कराकर किया गया जिसमें हजारों की संख्या में दूर दराज और क्षेत्र की जनता ने आनंद लिया इसी दौरान पहलवानो के हाथ आनंद नगर और चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा आदि ने हाथ मिलवाकर किया जिसमें प्रथम कुश्ती 31001₹ की आर्यन पहलवान सारंगपुर (पिछले विजयता) जगदीश पहलवान रोहतक के बीच रही जिसमे तीन मिनट मे ही जगदीश पहलवान की पटक दिया इस कुश्ती दंगल मे भी आयर्न पहलवान विजय हुए।द्वितीय कुश्ती 21001₹ की बद्री पहलवान नोएडा छोटू पहलवान फिरोजपुर के बीच रही,बद्री पहलवान विजय रहे।तृतीय कुश्ती 11001₹ दानिश पहलवान पलवल अंकित पहलवान सोनीपत के बीच रही,दानिश पहलवान पलवल वजीय रहे।सभी पहलवानो का रफरी ने हाथ मिलवाये मेला कमेटी से प्रवीण अग्रवाल, तेजवीर सिंह एडवोकेट, हरीराज सिंह मीणा, महिपाल सिंह प्रजापति, मनजीत मलिक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।