Greater noida : खुर्जा जेवर रोड एस एल फार्म हाउस के निकट श्री चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर पर शनिवार को द्वितीय दिवस आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मे व्यास श्री आदित्य कृष्ण जी ने अपने श्री मुख से भजनों के साथ श्री सुखदेव जन्म की कथा एवं परीक्षित को अभिशाप लीला एवं इनके साथ छोटी-छोटी अनेक पौराणिक कथाओं का वर्णन करते हुए व्यास जी ने कहा राजा परीक्षित को शमीक ऋषि से पानी नहीं मिलने से नाराज हो गले मे मरा हुआ सर्प डालने की पुत्र श्रृंगी को पता लगने पर सात दिन में तक्षक नाग के काटने से मृत्यु का श्राप दे दिया।राजा को पता लगने के पश्चाताप राज्य त्याग दिया अपने अंतिम सात दिनों में शुकदेव मुनि से श्रीमद्भागवत कथा सुनी और मोक्ष प्राप्त किया।श्रीमद्भागवत कथा का सभी को रसपान करना चाहिए जिससे मोक्ष की प्राप्ति हो।इस अवसर पर नगर पंचयात अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा ने भगवान की आरती कर धर्म लाभ उठाया जिसमें हरी राज सिंह गहलोत, मलखान सिंह, विपिन मीणा,सुरेंद्र सिंह मीणा, जगदीश शर्मा, प्रवीन शर्मा, मदन सिंह, रणवीर सिंह, रतनवीर सिंह, अर्जुन सिंह, महिला शक्ति क्षमा,राधा, रेखा, देवों, सुशीला देवी, रितु, आदि सैंकड़ो भक्त मौजूद रहे।