34वे जन्म दिवस पर रक्त दान शिविर का कराया आयोजन 

Spread the love

Greater noida : अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के नेतृत्व में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन खुर्जा जेवर मार्ग पंजाब नेशनल बैंक के पास में किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन मूलचंद भारद्वाज और गुरुजी अटारी वाले महाराज ने फीता काटकर किया। शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहा। जिसमें 35 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद अध्यक्ष आकाश गुरुजी अटारी वालो ने 34वे जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया। आकाश गुरुजी अटारी वालो ने बताया रक्तदान आपके हृदय संबंधी जोखिम कारकों को कम करता है। रक्तदान से आप अपने कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। बताए फायदों से प्रभावित होकर लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर परिषद के संस्थापक गुरुजी अटारी वाले, मनीष, मोहित, विकास भारद्वाज, डॉ अजय नागर, सक्षम, करन, रूपेश, प्रवीन, शीतल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *