आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Spread the love

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में हिस्सेदारी जरूरी-डॉक्टर विनोद तेवतिया

जहांगीरपुर (मनोज कुमार सिंह) : आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल सीरियल जहांगीरपुर मैं 20वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांध दिया।

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह,विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विनोद तेवतिया,प्रधानाचार्य पुष्पलता तोमर, ने स्वर्गीय रामपाल सिंह की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा फूलमाला डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेम वीर चौधरी गोठनी व संचालन हिरदेश धिगल ने किया।

सरस्वती वंदना व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी प्रज्वलित करके बच्चों ने कार्यक्रमों समारोह में समा बांध दिया।देश भक्ति,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व योग आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग ही झलक दिखी इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह ने कहा कि स्वर्गीय आर.पी. सिंह ने इस ग्रामीण क्षेत्र में इस विद्यालय की नींव रखकर बच्चों को अच्छी शिक्षा के माध्यम से देश सेवा में निकाल कर एक सराहनीय कार्य किया था। आज विद्यालय 20वीं स्थापना दिवस मना रहा है।उन्होनेंअध्यापकों से अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण कराने की अपील की विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विनोद तेवतिया ने बच्चों से शिक्षा के साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने की पुरजोर अपील की। समारोह के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष कमलफूल सिंह व विकास तेवतिया ने सभी अतिथियों व मीडिया कर्मियों को फूल माला पहनकर सोल उड़ाकर सम्मानित किया।

समारोह में चौधरी प्रेमवीर सिंह, राज सिंह चौहान, दीपक चौधरी, राजेंद्र सिंह राणा, सुरेश दिमानिया, मनजीत मलिक, शिव कुमार बेनीवाल, विकास तेवतिया सहित हजारों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *