Greater noida :जूनियर छात्र / छात्राओं ने सीनियर छात्र / छात्राओं की विदाई के लिए बुद्धवार को किया समारोह आयोजित जिसका संचालन कक्षा 11 के आर्यन सोलंकी, खुशाल चौधरी , लवी , छवि ने किया।कार्यक्रम में मंच के माध्यम से कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं में मिस्टर फेयरवेल कक्षा 12 B का छात्र विशाल और मिस फेयरवेल कक्षा 12 B की छात्रा प्रियांशी चौधरी रही। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी छात्र / छात्राओं में कई गेम प्रस्तुत किये, नृत्य प्रस्तुत किये , और सभी बच्चों ने अपने विचार रखें ,कविताएं सुनाई ।प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा और सुरेश दिमानिया ने मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अपने उद्बोधन में छात्र / छात्राओं से बॉर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का आह्वान किया। विदाई समारोह में मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार, पौरुष राजन, सीमा अत्री , नेहा शर्मा, पारुल शर्मा, सीमा चौधरी, दीपा, पूजा शर्मा , पीयूष , उजाला एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।