
Greater noida ( कृष्णा वत्स ) : पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र / छात्राओं ने शुक्रवार को विज्ञान और भूगोल की प्रदर्शनी का आयोजन किया।प्रदर्शनी का आयोजन पौरुष कुमार राजन के नेतृत्व में किया गया।जिसका निर्देशन सीमा अत्री व पारुल शर्मा ने किया।जिसमें कक्षा 11 और 12 के कला वर्ग के छात्र छात्राओं ने भूगोल से संबंधित मॉडल जैसे वॉटर हार्वेस्टिंग ज्वालामुखी आदि तैयार किया और विज्ञान वर्ग के छात्रों ने भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विभिन्न मॉडल तैयार किये। इनमें से भौतिक विज्ञान के मॉडल प्रकाश, वैद्युत और चुंबकत्व पर कार्य करने वाले मॉडल का प्रदर्शन किया। हाइड्रोजन गैस का निर्माण कर एक गुब्बारे में भरकर हवा में उड़ाया गया।जीव विज्ञान में फेफड़ों का कार्य करना जैसे मॉडल दिखाए गए।कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने फ्री एनर्जी पवन चक्की कार्य करते हुए, प्रकाश का परावर्तन व अपवर्तन,विद्युत में समांतर क्रम संयोजन व श्रेणी क्रम संयोजन, व्हीटस्टोन सेतु की कार्यप्रणाली पर मॉडल तैयार किये। साथ ही छात्रों ने रॉकेट लांचर तैयार किया और रॉकेट लांचर ने विधिवत कार्य भी किया।छात्रों जोश और उत्साह को देखकर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अध्यापक/ अध्यापिकाओं प्रशंसा करते हुये उज्जवल भविष्य के लिए प्रेषित किया।इस अवसर पर मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार, नेहा शर्मा, सीमा चौधरी, दीपा , गुरीशा, वंदना, पीयूष , उजाला,विवेक एवम समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।