Greater noida ( चौधरी सोहेल खान ) : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आस्था के प्रति जागरूकता को देखते हुए कस्बे में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने अपने आप को समर्पित करते हुए हर समय तत्पर रहने को तैयार रखा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेवर संजय सिंह और चौकी प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे है महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए।जगह-जगह प्वाइंटों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह बताया है कि जेवर कोतवाली क्षेत्र में लाखों की संख्या में व नगर में कावड़िया हरिद्वार नरोरा और अनूपशहर (छोटी काशी) से जल भर कर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करते है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा जेवर कोतवाली पुलिस के कंधों पर है मेला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है सीसीटीवी कैमरे बैरिकेडिंग जगह जगह प्वाइंटों पर लगाएं गए है जहां पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं मेला में वर्दी धारी पुलिस एवं महिला पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात रहेगी जो मेला में शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे और मेला में सीसीटीवी कैमरे लगे है अस्थाई कंट्रोल रूम में टीम की ड्यूटी लगाई गई है जोकि 24 घंटे मेला में हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखेगी साथ ही किसी भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी ने क्षेत्रीय कावड़ियों से अपील की है कि शान्ति पूर्वक तरीके से जलाभिषेक करे किसी भी तरीके की कोई परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करे ।