अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रोला खाई में पलटा,चालक की मौत।

Spread the love

Greater noida ( चौधरी सोहेल खान ) : जहांगीरपुर के देहात क्षेत्र समीप झाझर रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला संदीप भाटी खाली ट्रैक्टर ट्रोला को लेकर जहांगीरपुर से झाझर की तरफ जा रहा था। नागलिया गांव से आगे निकलने पर ट्रैक्टर ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। सूचना पर पहुंची थाना जहांगीरपुर और चौकी जहांगीरपुर पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहता से एंबुलेंस के माध्यम से चालक को गंभीर हालत में जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया तथा क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्रोला को बाहर निकलवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *