Greater noida : परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आहवान पर गौरक्ष युवा वाहिनी के नेतृत्व में बुधवार को गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के अंतर्गत गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए जहांगीरपुर प्राचीन बालाजी मंदिर से उपजिलाधिकारी कार्यालय जेवर तक पदयात्रा का आयोजन किया गया।पदयात्रा के माध्यम से जेवर पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री “योगी आदित्यनाथ जी”उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गुरुजी अटारी वाले और संगठन के सदस्य और पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह को सौंपा गया। इस यात्रा में मोहित जादौन, स्वामी राम गिरी, सक्षम भारद्वाज, मनीष, करन, हरीश पंडित, आयुष, जितेंद्र, निखिल, बनवारीलाल, स्वामी रामदास बाबा, अखिल, कुनाल, हैप्पी, आदि सदस्य मौजूद रहे।