जिला महामंत्री बनने पर नगर वासियो ने किया स्वागत

Spread the love

Greater noida : भारतीय जनता पार्टी मे एक दसक से चंद्रमणि भारद्वाज गौतमबुद्ध नगर की आईटी व सोशल मीडिया विभाग को देख रहे हैं।कुछ समय से टेलीफोन सलाहकार समिति सदस्य नोएडा बनाया गया।पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए, लोकसभा चुनाव में लोकसभा संयोजक बना गौतमबुद्ध नगर के जिला मंत्री मनोनीत कर नई जिम्मेदारीया दी जिसकी क्षेत्र वासियों ने उनके प्रतिष्ठान पर आकर उनको शुभकामनाएं दी ।चंद्रमणि भारद्वाज ने बताया क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, एमएलसी श्रीमान श्रीचंद शर्मा व दादरी के लोकप्रिय विधायक श्रीमान तेजपाल नागर का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो पार्टी नेतृत्व द्वारा जिम्मेदारी दी गई है उसका निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से निर्वहन करुंगा और पार्टी की रीति नीति व सरकार की जनहित कारी लोक कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचने का सबसे मिलकर के कार्य करेंगे।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देशन व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज जेवर विश्व की आर्थिक राजधानी बनने जा रहा है जहां हर उद्योगपति अपना व्यापार करने को आतुर है जहां लोग दिन में निकलने से डरते थे उसी नोएडा क्षेत्र में आज कहीं भी कभी भी कोई आ जा रहा है यह है योगी जी का सुशासन जिसका सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देखा था उसको मूर्तरूप देने का काम मोदी जी और योगी जी ने कर के दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *