Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के जिलों मे गोआश्रय स्थलों में गोवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रति गोवंश मात्र ₹50 प्रतिदिन के बजट में भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है, जिसके चलते कई जगहों पर उन्हें सूखा भूसा और पुआल खिलाया जा रहा है। जिले के कई ग्रामीण गोशालाओं में हरे चारे, साफ पानी और नियमित चिकित्सा सुविधाओं का अभाव देखने को मिला है। कुछ स्थानों पर गंदगी और सुरक्षा की कमी के कारण गोवंश बीमार हो रहे हैं, जबकि कहीं-कहीं कुत्तों के हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रशासन ने हालात सुधारने के लिए सभी गोशालाओं में सीसीटीवी लगाने, पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने और जांच टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।