Bharat : पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध से LPG संकट मे आपूर्ति बनाए रखने को सरकार के सख्त कदम बुकिंग के नए नियम से उपभोक्ता परेशान ऐप से देनी होगी जानकारी
ईरान द्वारा होर्मुज युद्ध का असर
ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने के एलान के बाद भारत समेत दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। भारत की एलपीजी आपूर्ति का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों पर निर्भर होने के कारण इसका सीधा असर घरेलू और वाणिज्यिक गैस उपलब्धता पर पड़ा है। स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। 7 मार्च से एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई और आवश्यक सेवा प्रबंधन कानून (ESMA) लागू कर उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया गया और सिलिंडर बुकिंग की समयसीमा बढ़ाई गई। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए औद्योगिक गैस आपूर्ति में कटौती की है। साथ ही पीएनजी (पाइप्ड गैस) को बढ़ावा देने, बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य करने और ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू करने जैसे कदम भी उठाए गए हैं, ताकि कालाबाजारी रोकी जा सके। इसके अलावा, होटल-रेस्तरां को राहत देने के लिए वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन बढ़ाया गया है। सरकार का कहना है कि इन उपायों के जरिए गैस आपूर्ति को संतुलित रखते हुए आम जनता को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
बुकिंग के नए नियम
एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच बीपीसीएल ने नई बुकिंग प्रक्रिया लागू कर दी है। अब जिन उपभोक्ताओं ने सालाना 12 सिलिंडर का कोटा पूरा कर लिया है, उन्हें अतिरिक्त सिलिंडर बुक करने के लिए Hello BPCL ऐप पर जानकारी देनी होगी। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं से परिवार के सदस्यों की संख्या, मेहमानों की मौजूदगी और शादी या अन्य आयोजनों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इनके जवाब देने के बाद ही बुकिंग स्वीकार की जाएगी।रविवार से लागू इस नियम की जानकारी शुरुआत में एजेंसियों और उपभोक्ताओं को नहीं थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बिना स्मार्टफोन वाले उपभोक्ताओं के लिए यह प्रक्रिया मुश्किल बन गई है। वहीं, कॉमर्शियल सिलिंडरों की कमी को देखते हुए कुछ जिलों में 20% अतिरिक्त आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है, जिससे व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।