नये शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर विद्यालय में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

Spread the love

Greater noida : ( सुहैल चौधरी) नये शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर N.S. Public School ने छात्र-छात्राओं के स्वागत में में भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ में सहभागिता की।विद्यालय के प्रधानाचार्य Yogesh Chauhan ने अपने संबोधन में हनुमान जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने नये शैक्षिक सत्र के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता है।अंत में विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो एवं वे जीवन में निरंतर प्रगति करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *