हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा पाठ के बाद हुआ भण्डारो का आयोजन 

Spread the love

Greater noida ( कृष्ण वत्स ) : कस्बे में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अनेको जगह हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।मंदिरों में आस्था व विश्वास की लहर दिखाई दी बुधवार रात से ही पूजा पाठ होते दिखे।कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर स्थित बालाजी मंदिर में बुधवार रात से ही श्रद्धालुओं ने पहुंच कर धोक लगाकर मन्नत मांगी और रामचरित मानस का पाठ किया गया। गुरुवार ग्यारह बजे से विधि विधान के साथ हवन आरंभ हुआ जिसके उरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।वही अमरीश महाराज के सानिध्य में हनुमान मंदिर में अनेको कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हवन,पूजा पाठ के बाद चूरमे,लड्डू का भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सेवादार शेखर गोयल ने बताया की देर शाम तक चले भंडारे में सैकड़ो सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया।वही नगर के चामुंडा मंदिर,बड़ा मंदिर,शिव मंदिर आदि मंदिरों पर पूजा पाठ कर मन्नत मांगी।इस अवसर पर अमित अग्रवाल,शालू अग्रवाल,गोपाल हलदार,छोटे लाल,शिलेंदर शर्मा,एन डी शर्मा,कुंवरसैन शर्मा,शेरपाल सिंह,आदि सकड़ो भक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *