
जहांगीरपुर ( सुहैल चौधरी) : जवा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मनित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।जिसमे कक्षा 1 से कृष्णा कुमारी ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय तथा कौशल ने तृतीय स्थान कक्षा 2 में कुलसुम प्रथम, देवकी द्वितीय एवं छवि तृतीय स्थान कक्षा 3 में ज्योति ने प्रथम, तुसांत कुमार ने द्वितीय तथा छवि कुमारी ने तृतीय स्थान कक्षा 4 में विवेक प्रथम, उपासना द्वितीय एवं समद तृतीय स्थान कक्षा 5 में अनमोल ने प्रथम, कलश ने द्वितीय तथा रचना ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूर्णिमा यादव, निशा , सुमनलता , बिना देवी शिक्षकाओ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया कराया । कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को और भी खास बना दिया।प्रधानाचार्या ने बच्चों को आगे भी मेहनत करने और जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।और कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हैं।